बिहार के उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा बुधवार को सहरसा पहुंचे। उन्होंने प्रेक्षा गृह में आयोजित भूमि सुधार जनकल्याण संवाद कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर विभाग के प्रधान सचिव सी.के. अनिल, अपर सचिव, विशेष सचिव सहित कई वरीय अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ने जिले के 10 प्रखंडों से आए पीड़ितों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने अंचलाधिकारी और राजस्व कर्मचारियों को पीड़ितों के सामने बैठाकर एक-एक मामले की सुनवाई की और मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए। मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अंचलाधिकारियों को सख्त चेतावनी दी राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अंचलाधिकारियों को सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि धोखाधड़ी (धारा 420) के तहत काम करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए। मंत्री ने निर्देश दिया कि प्रत्येक अंचल में कम से कम दो लोगों पर 14 जनवरी 2026 से कार्रवाई शुरू की जाए। इसका उद्देश्य गलत कार्य करने वालों में भय पैदा करना और वास्तविक पीड़ितों को न्याय दिलाना है। मामलों को लंबित रखने और टालने की प्रवृत्ति बर्दाश्त नहीं की जाएगी उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि अब मामलों को लंबित रखने और टालने की प्रवृत्ति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि नई सरकार के साथ नई कार्य संस्कृति लागू हो चुकी है, इसलिए सभी अधिकारी अपने कार्यालय में नियमित रूप से बैठकर समयबद्ध तरीके से कार्यों का निष्पादन करें। जिले के सभी अंचलों से 1200 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए विजय कुमार सिन्हा ने जानकारी दी कि संवाद कार्यक्रम में जिले के सभी अंचलों से 1200 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि सभी आवेदनों को कंप्यूटर पर अपलोड किया जाएगा। आवेदकों को उनके मोबाइल नंबर पर क्रमवार कार्रवाई की जानकारी दी जाएगी। संवाद के दौरान प्रत्येक अंचल से पांच-पांच मामलों को उदाहरण के तौर पर अधिकारियों के समक्ष रखा गया। शेष सभी मामलों पर भी गंभीरता से कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रम में वर्षों से लंबित भूमि विवादों और अतिक्रमण से संबंधित मामलों की भी सुनवाई की गई।
https://ift.tt/AMeZnG9
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply