सहरसा के आरण-बिशनपुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम एक छात्र को गोली मार दी गई। बाइक से घर लौट रहे 28 साल के नीरज कुमार मिश्रा को तीन अज्ञात बदमाशों ने रोका और उनकी दोनों जांघों में गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल नीरज को लोगों की मदद से सहरसा सदर अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। बाद में उन्हें शहर के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। निजी क्लीनिक के डॉ अजय कुमार सिंह ने बताया कि नीरज की दोनों जांघों में गोली फंसी हुई है। उन्हें निकालने के लिए उपचार किया जा रहा है। कॉलेज ऑफ टीचर एजुकेशन में एमईडी की कर रहा पढ़ाई घायल छात्र नीरज कुमार मिश्रा सुपौल जिले के जगतपुर गांव, वार्ड 10 के निवासी हैं। वह सहरसा स्थित कॉलेज ऑफ टीचर एजुकेशन में एमईडी की पढ़ाई कर रहे हैं। नीरज की सहपाठी शांति जो थर्ड सेमेस्टर की छात्रा हैं, उन्होंने बताया कि शाम करीब 3:30-4:00 बजे क्लास खत्म होने के बाद सभी छात्र कॉलेज से निकल रहे थे। कॉलेज ग्रुप में नीरज को गोली लगने की सूचना मिली महिला कॉलेज के पास नीरज उन्हें छोड़कर अपनी बाइक से घर की ओर चले गए, जबकि शांति ऑटो से लौट रही थीं। शांति ने बताया, “ऑटो में बैठने के करीब पांच मिनट बाद जब मैंने मोबाइल डेटा ऑन किया, तो कॉलेज ग्रुप में नीरज को गोली लगने की सूचना मिली। मैंने तुरंत उन्हें कॉल किया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। फिर मैंने अपने मित्र आर्यन को फोन किया तो पता चला कि नीरज सदर अस्पताल में भर्ती हैं। खबर मिलते ही हम तुरंत घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे। पुलिस पूछताछ के बाद मामले की जांच में जुटी घटना की जानकारी मिलते ही सहरसा सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। घायल नीरज ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि हमला लूटपाट के उद्देश्य से नहीं किया गया था। उनके अनुसार, तीनों हमलावर अचानक आए, उन्हें रोका, दोनों जांघों में गोली मारी और फरार हो गए। सदर थाना के सब इंस्पेक्टर शोयब अख्तर ने बताया कि पुलिस इस मामले की कई पहलुओं से जांच कर रही है। गोली मारने को लेकर पुलिस कई बिंदुओं पर तहकीकत में जुटी है
https://ift.tt/930m6go
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply