लोक आस्था का महापर्व छठ शनिवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया है, और रविवार को खरना है। इस पर्व में नारियल का विशेष महत्व होता है। सहरसा में इस बार केरल से 20 ट्रक नारियल की खेप पहुंची है, जिससे दो करोड़ रुपए से अधिक के कारोबार का अनुमान है। शहर के बड़ी दुर्गा स्थान प्रांगण में मौजूद नारियल व्यापारियों ने बताया कि कुल 20 ट्रक नारियल केरल से सहरसा पहुंचे हैं। एक ट्रक में लगभग 700 बोरे होते हैं, जिनमें करीब 28 हजार नारियल आते हैं। केरल से सहरसा पहुंचने में इन ट्रकों को लगभग दो दिन का समय लगा। व्यक्तिगत रूप से 4 से 5 गाड़ियां मंगवाई व्यापारी अशोक, मंटू, गणेश, कूदस और मुन्ना ने जानकारी दी कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से 4 से 5 गाड़ियां मंगवाई थीं। इन व्यापारियों का कहना है कि छठ पर्व के दौरान नारियल की मांग काफी बढ़ जाती है।बाजार में इस समय नारियल 120 रुपए से लेकर 140 रुपए प्रति जोड़ा बिक रहा है। इस बार बाजार में दो प्रकार के नारियल उपलब्ध हैं – छोटे और बड़े फल, जिनके मूल्य में लगभग 20 रुपए का अंतर है। दो करोड़ रुपए से अधिक का व्यापार होने की संभावना व्यापारी अशोक ने बताया कि पिछले साल भी केरल से नारियल मंगवाए गए थे। इस वर्ष भी अच्छे मुनाफे की उम्मीद है। उन्होंने अनुमान लगाया कि एक ट्रक से लगभग तीन से चार लाख रुपए का मुनाफा हो सकता है। कुल मिलाकर, इस बार नारियल के कारोबार से दो करोड़ रुपए से अधिक का व्यापार होने की संभावना है।
https://ift.tt/xGVy1fm
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply