DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सहरसा के विवेकानंद झा ने मखाना कारोबार में बनाई पहचान:सौरबाजार निवासी हर सप्ताह करते हैं 3 टन सप्लाई, दिल्ली में वेयरहाउस

सहरसा के सौरबाजार निवासी विवेकानंद झा ने मखाना कारोबार में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। सीमित संसाधनों से शुरू हुआ उनका व्यवसाय आज दर्जनों लोगों को रोजगार प्रदान कर रहा है। वे वर्तमान में हर सप्ताह 2 से 3 टन मखाना दिल्ली सहित देश के कई बड़े शहरों में सप्लाई करते हैं। कच्चा मखाना खरीदकर की प्रोसेसिंग और फिर बिक्री इस मुकाम तक पहुंचना आसान नहीं था। शुरुआत में उन्होंने कुछ किसानों से कच्चा मखाना खरीदकर छोटे स्तर पर उसकी प्रोसेसिंग और बिक्री शुरू की थी। सीमित पूंजी और चुनौतियों के बावजूद, उन्होंने कभी गुणवत्ता से समझौता नहीं किया, जो उनके कारोबार की नींव बनी। मधुबनी और दरभंगा के किसानों से लेते हैं माल धीरे-धीरे उनके मखाने की पहचान बाजार में बनने लगी। साफ-सुथरी प्रोसेसिंग, कुरकुरापन और शुद्धता ने ग्राहकों का भरोसा जीता। आज वे “किस मखाना मंडी” के नाम से अपना कारोबार संचालित करते हैं। इसके तहत सहरसा, मधुबनी और दरभंगा जिलों के छोटे-बड़े किसानों से कच्चा मखाना खरीदकर आधुनिक तरीके से प्रोसेस किया जाता है। मांग बढ़ने के साथ विवेकानंद झा ने अपनी सप्लाई चेन को भी मज़बूत किया। दिल्ली के अलावा पुणे, मध्यप्रदेश और अन्य राज्यों में उनके मखाने की नियमित सप्लाई हो रही है। विवेकानंद ने पुणे से एग्रीकल्चर में डिग्री हासिल की उन्होंने दिल्ली में अपना खुद का वेयरहाउस भी स्थापित किया है, जिससे लॉजिस्टिक्स बेहतर हुआ और समय पर गुणवत्तापूर्ण आपूर्ति सुनिश्चित हो पाई। विवेकानंद झा ने पुणे से एग्रीकल्चर में डिग्री हासिल की है। उन्होंने अपनी पढ़ाई के दौरान सीखी आधुनिक तकनीकों और प्रबंधन कौशल को मखाना व्यवसाय में सफलतापूर्वक लागू किया। इसी कारण उनका कारोबार संगठित, तकनीकी रूप से सशक्त और लगातार प्रगति कर रहा है। विवेकानंद झा की सफलता का प्रभाव केवल उन तक सीमित नहीं है। उनके कारोबार से किसानों को उनके उत्पाद का बेहतर दाम मिल रहा है। इसके साथ ही, गांवों में प्रोसेसिंग और पैकिंग के माध्यम से रोज़गार के अवसर सृजित हुए हैं, जिससे स्थानीय युवाओं को भी काम मिला है। बिना किसी बड़े औद्योगिक पृष्ठभूमि के, विवेकानंद झा आज एक सफल उद्यमी के रूप में उभरे हैं।


https://ift.tt/AnLeIyf

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *