DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सहरसा किलकारी में 40 बच्चों ने दी कराटे बेल्ट परीक्षा:आत्मरक्षा कौशल विकास के लिए हुआ ग्रेडिंग का आयोजन

सहरसा के किलकारी बिहार बाल भवन में कराटे बेल्ट ग्रेडिंग और अपग्रेडेशन परीक्षा का आयोजन किया गया। शिक्षा विभाग द्वारा संचालित इस कार्यक्रम में लगभग 40 बच्चों ने आत्मरक्षा कौशल का प्रदर्शन किया। यह परीक्षा ओकिनावा स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट, मुजफ्फरपुर के सहयोग से संपन्न हुई। परीक्षा का मूल्यांकन ब्लैक बेल्ट 4th डान कन्हैया कुमार सिंह और ब्लैक बेल्ट 3rd डान अरविंद कुमार शर्मा ने किया। बच्चों को तकनीकी दक्षता, शारीरिक संतुलन, अनुशासन और आत्मविश्वास के आधार पर परखा गया। किलकारी सहरसा के कराटे प्रशिक्षक राम कुमार ने पूरी प्रक्रिया का समन्वय किया। प्रमंडल कार्यक्रम समन्वयक प्रणव भारती ने बताया कि किलकारी का उद्देश्य मध्यम और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को आगे बढ़ाना है। यहां कराटे प्रशिक्षण, बेल्ट ग्रेडिंग और प्रमाण-पत्र सहित सभी सुविधाएं निःशुल्क दी जाती हैं। उन्होंने कहा कि आत्मरक्षा प्रशिक्षण से बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और सकारात्मक जीवन मूल्यों का विकास होता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में सीनियर विद्यार्थियों जयंत, सुमित, सुजीत, कृष, रौनक और काजल ने स्वयंसेवक के रूप में योगदान दिया। ग्रेडिंग परीक्षा में कई बच्चों ने सफलता प्राप्त की। येलो बेल्ट पाने वालों में सिद्धि वत्स, आयुष कुमार और वैभव कुमार शामिल हैं। ऑरेंज बेल्ट आस्था कुमारी, अतुल कुमार सिंह और शाहनवाज़ सहित छह बच्चों को मिली। मानस कृष्ण, रोहिद आलम और ऋतिक कुमार सहित अन्य को ग्रीन बेल्ट प्रदान की गई। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए काजल कुमारी, कृतिका कुमारी, ब्यूटी कुमारी और वैष्णवी सिंह को भी ग्रीन बेल्ट से सम्मानित किया गया। जयंत कुमार, सुमित कुमार, सुजीत कुमार और विनायक कुमार गुप्ता को सीधे ब्राउन बेल्ट प्रदान की गई। सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी मधु कुमारी, सहायक लेखा पदाधिकारी विश्व विजय झा और अन्य प्रशिक्षकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया।


https://ift.tt/WTNSI4y

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *