DniNews.Live

सहकारिता की संस्थाओं में 5 हजार पदों पर भर्ती जल्द:एम-पैक्स में 20 हजार पदों पर जिला स्तरीय चयन समिति करेगी भर्तियां

लंबे इंतजार के बाद सहकारिता विभाग की संस्थाओं में खाली पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अगले छह महीनों में सहकारिता की मुख्य संस्थाओं के साथ ही मल्टीपर्पस प्राइमरी एग्रीकल्चर क्रेडिट सोसाइटी (एम-पैक्स) कमेटियों में करीब 20 हजार पदों पर भर्तियां की जाएंगी। सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर ने उत्तर प्रदेश सहकारी संस्थागत सेवा मंडल को छह महीने के अंदर सभी खाली पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। सेवा मंडल ने अभी जिला सहकारी बैंकों में प्रबंधक, कनिष्ठ प्रबंधक, सहायक असिस्टेंट, सहायक के साथ ही उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड में सहायक अभियंता (सिविल) के कुल 116 पदों पर भर्ती के लिए प्रदेश के अनुसूचित जाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए अभ्यर्थी 15 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। तैयारी पूरी जल्द मांगे जाएंगे आवेदन सेवा मंडल अध्यक्ष के मुताबिक सहकारिता की शीर्ष संस्थाओं- उत्तर प्रदेश स्टेट कोआपरेटिव बैंक लि. (UPSCB), उ.प्र. सहकारी ग्राम विकास बैंक लि. (UPSGVB), 50 जिला सहकारी बैंक (DCB), उ.प्र. कोआपरेटिव फेडरेशन लि. (UPPCF), उ.प्र. उपभोक्ता सहकारी संघ (UPSS), उ.प्र. राज्य निर्माण सहकारी संघ लि. (UPRNSS) तथा उ.प्र. राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लि. (UPCLDF) में 2500 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए जल्द ही आवेदन मांगे जाएंगे। इसकी तैयारी कर ली गई है। सहकारिता की शीर्ष संस्थाओं में करीब 5000 पद खाली हैं। इनमें से जिला सहकारी बैंकों में ही 1751 पद खाली हैं। एम पैक्स में सचिव के लगभग 5000 तथा लेखाकार के 3000 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। एम-पैक्स पर ही 5000 से ज्यादा कंप्यूटर सहायक आउटसोर्स के माध्यम से रखे जाएंगे। जिन एम-पैक्स में चौकीदार नहीं हैं, वहां चौकीदारों की भर्ती भी की जाएगी। एम-पैक्स की भर्तियां जिला स्तर पर गठित चयन समिति करेगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *