भास्कर न्यूज | पिपराकोठी 71वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के जवानों द्वारा कमांडेंट प्रफुल्ल कुमार के निर्देशन में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान वाहिनी मुख्यालय सहित सभी सीमा चौकियों के सीमावर्ती क्षेत्रों में स्वच्छता का अलख जगाते हुए नागरिकों को जागरूक किया गया। गांव के निकटवर्ती धार्मिक स्थलों, चौक बाजार एवं विद्यालयों के आसपास के कुड़े-कचरों की व्यापक साफ-सफाई की गई। जिसमें स्थानीय लोग भी सहभागी बने। इस दौरान लोगों को कचरा प्रबंधन, पुनर्चक्रण और जल संरक्षण को बढ़ावा देने तथा जैविक खाद बनाने की तकनीकी जानकारी दी गई। वही पर्यावरण संतुलन बनाये रखने के उद्देश्य से लोगों से प्लास्टिक का उपयोग कम करने की अपील की गई। साथ हीं व्यक्तिगत, पारिवारिक और सामुदायिक स्तर पर स्वच्छता को अपना कर इसे दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आग्रह किया गया। जिससे “स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत” के सपने को साकार किया जा सके।
https://ift.tt/EVo1DnF
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply