सर्राफा कारोबारी के बैग से 12 लाख रुपए उड़ाए:देवबंद के कारोबारी अनिल गुप्ता के साथ हुई घटना, सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस
![]()
सर्राफा कारोबारी के बैग से 12 लाख रुपए उड़ाए:देवबंद के कारोबारी अनिल गुप्ता के साथ हुई घटना, सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस
मेरठ में देवबंद के सर्राफा कारोबारी के बैग से 12 लाख रुपए की नकदी निकाल ली गई। सर्राफा कारोबारी ई-रिक्शा में बैठकर बाजार जा रहे थे। दुकान पर पहुंचे तो पता चला बैग की चेन खुली है और उसमें से गायब है। सूचना मिलते ही पुलिस एक्शन में आ गई। ई रिक्शा में सवार दो महिलाओं पर शक जताया जा रहा है, जिनकी तलाश में सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। पहले एक नजर पूरी वारदात पर
अनिल गुप्ता पुत्र रिशिपाल गुप्ता देवबंद के सर्राफा कारोबारी हैं। वह अक्सर मेरठ से ज्वेलरी तैयार कर कर ले जाते हैं। रविवार सुबह भी वह मेरठ पहुंचे। घंटाघर टाउन हॉल में अपनी गाड़ी पार्किंग में लगाने के बाद अनिल गुप्ता अपने साथी के साथ ई रिक्शा में सवार हुए और सराफा बाजार के लिए चल दिए। दुकान पर पहुंचे तो देखा बैग की चेन खुली है और उसमें से 12 लाख रुपए गायब हैं।
खबर जल्द अपडेट होगी…
Source: Dainik Bhaskar via DNI News
