DniNews.Live

सरस्वती विद्या मंदिर का 22वां वार्षिक उत्सव:विधायक ने वाटर कूलर और आरओ प्लांट का किया उद्घाटन

उन्नाव के सिकंदरपुर चौरासी ब्लॉक स्थित आदर्श सरस्वती विद्या मंदिर में 22वां वार्षिक उत्सव संपन्न हुआ। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, सम्मान समारोह और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षक विधायक राज बहादुर सिंह चंदेल ने दीप प्रज्वलित कर किया। विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किए। वार्षिक उत्सव में छात्र-छात्राओं ने दो दर्जन से अधिक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इनमें देशभक्ति, सामाजिक संदेश और भारतीय संस्कृति पर आधारित नृत्य, नाटक और समूह गीत शामिल थे। सदर विधायक पंकज गुप्ता भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। उन्होंने अपनी विधायक निधि से विद्यालय परिसर में स्थापित वाटर कूलर और आरओ प्लांट का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में विधायक ने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने सरोसी-कारवां मार्ग के सुधार के लिए प्रस्ताव पास होने की जानकारी भी दी। सीनियर इंस्पेक्टर अनूप कुमार ने छात्र-छात्राओं को अनुशासन, मेहनत और लक्ष्य निर्धारण का महत्व समझाया। कार्यक्रम में विद्यालय के पूर्व छात्रों आकाश चौधरी, अंबुज मिश्रा, विवेक और दुर्गेश सहित अन्य को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं और उनके मार्गदर्शक अध्यापकों को भी पुरस्कार दिए गए। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य विष्णु प्रकाश बाजपेई ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और सहयोगियों का धन्यवाद किया। विद्यालय अध्यक्ष पूर्वी दीक्षित ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया, जबकि प्रबंधक मनोज कुमारी वाजपेई ने सभी का स्वागत किया।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *