पटना में सामाजिक और सांस्कृतिक सरोकारों को समर्पित एक महत्वपूर्ण पहल के तहत आज ‘सरस्वती बसंत पटेल अतिथिशाला’ के निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पटना-डोभी बाईपास के पास सिमरा निसरपुरा स्थित स्थल पर आयोजित समारोह का शुभारंभ मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने रिमोट के जरिए ‘सरस्वती बसंत पटेल अतिथिशाला’ के शिलापट्ट का अनावरण कर औपचारिक रूप से शिलान्यास किया। कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ इस ऐतिहासिक क्षण का स्वागत किया। सामाजिक एकता का प्रतीक बनेगी अतिथिशाला इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि यह अतिथिशाला सामाजिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों का केंद्र बनेगी। इससे क्षेत्र में सामुदायिक कार्यक्रमों, बैठकें और सामाजिक आयोजनों को नया आयाम मिलेगा। पटेल नवजागरण न्यास से जुड़े लोगों ने मुख्यमंत्री को फूलों की बड़ी माला पहनाकर भव्य स्वागत किया और उनके प्रति आभार व्यक्त किया। कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद कार्यक्रम में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेन्द्र कुमार, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधायक वशिष्ठ सिंह, विधायक शुभानंद मुकेश, विधायक रूहेल रंजन तथा जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा समेत कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इसके अलावा मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. तथा वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा सहित प्रशासनिक अधिकारियों की भी उपस्थिति रही। क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई गति इस अतिथिशाला के निर्माण से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने इसे सामाजिक समरसता और सामुदायिक सहयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
https://ift.tt/Sl3jKvy
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply