DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर कई कार्यक्रम:पदयात्रा, एकता मार्च, निबंध, पॉडकास्ट, क्विज और रील प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से ‘माय भारत’ पोर्टल पर पंजीकरण कर प्रतियोगिताओं में भाग लेने का आह्वान किया है। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ने बताया कि पदयात्रा, एकता मार्च, निबंध, पॉडकास्ट, क्विज और रील प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी, जिनमें विजेताओं को पुरस्कृत व सम्मानित किया जाएगा। इन आयोजनों का उद्देश्य सरदार पटेल के राष्ट्र के प्रति योगदान के बारे में नागरिकों, विशेषकर युवाओं में जागरूकता बढ़ाना है। भारत के प्रथम गृह मंत्री और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती समारोह अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए एक बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी शैलेष कुमार के मार्गदर्शन में मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ल की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ यह बैठक हुई, जिसमें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने बताया कि सरदार पटेल ने स्वतंत्रता के बाद 560 से अधिक रियासतों को एक राष्ट्र में एकीकृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनकी विरासत का सम्मान करने और एकता, देशभक्ति व सेवा के उनके आदर्शों को सुदृढ़ करने के लिए, भारत सरकार का युवा मामले और खेल मंत्रालय देश भर में ‘सरदार @ 150’ समारोह आयोजित कर रहा है। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य अतीत को याद करने के साथ-साथ वर्तमान और भविष्य को प्रेरित करना है। ‘एकता मार्च’ जैसे राष्ट्रव्यापी आंदोलन राष्ट्रीय एकता के प्रति सामूहिक संकल्प का प्रतीक हैं। मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ल ने जानकारी दी कि ‘माय भारत’ पोर्टल राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन कर रहा है। यह मंच युवाओं को देशभक्ति की भावनाएं व्यक्त करने और एकता का संदेश देने का रचनात्मक अवसर प्रदान करेगा।


https://ift.tt/9eSDMRu

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *