भास्कर न्यूज | सीतामढ़ी केंद्रीय विश्वविद्यालय निर्माण समिति के संयोजक दिनेश चंद्र द्विवेदी ने कहा है कि कर्नाटक के जयश्री फणीश द्वारा रामलाला की अद्भुत मूर्ति तैयार की गई है। इससे राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने स्वीकार कर लिया है। दिसंबर के अंतिम सप्ताह में अयोध्या में अनावरण होगा। फिर संग्रहालय में स्थापित किया जाएगा। उन्होंने इस पर प्रसन्नता जाहिर की। कहा कि केन्द्र और बिहार सरकार को सीतामढ़ी में माता सीता की भव्य मंदिर निर्माण में कार्य प्रगति की समीक्षा करनी चाहिए। इसके लिए स्थानीय लोगों से भी सहयोग लिया जाना चाहिए, ताकि कार्य को गति मिल सके। वहीं बताया कि हम लोग श्री राम जानकी की तस्वीर जो बचपन से देखते रहे हैं और जैसी तस्वीर में राम के प्रति, मां जानकी के प्रति आस्था बन चुकी है।
https://ift.tt/XrbHC6p
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply