DniNews.Live

सरकार न होने के बावजूद कराया विकास:हुसैनगंज विधायक ऊषा मौर्या का दावा- पूरे नंबर की हकदार, मेडिकल कॉलेज बनवाने का सपना है

फतेहपुर जिले की हुसैनगंज विधानसभा से समाजवादी पार्टी की विधायक ऊषा मौर्या का दावा है कि विपक्ष में रहने के बावजूद उन्होंने क्षेत्र में सड़क, लाइट और जनसुविधाओं पर व्यापक काम कराया है। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने विकास कार्यों को प्राथमिकता दी और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास किया। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में विधायक ने बेबाकी से सवालों के जवाब दिए। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल: 4 साल के काम को देखते हुए खुद को 10 में से कितने नंबर देंगी?
जवाब: मुझे तो पूरे नंबर मिलने चाहिए, क्योंकि सरकार हमारी नहीं होने के बावजूद हमने काफी विकास कार्य कराए हैं। जहां आजादी के बाद सड़क नहीं बनी थी, वहां सड़क निर्माण कराया। सदन में भी बड़े सड़क मार्गों के लिए संघर्ष किया। हमने 100 प्रतिशत में से 20 प्रतिशत काम अभी तक पूरा कर लिया है, जबकि एक साल अभी बाकी है। सवाल: आपने क्षेत्र में कौन-कौन से विकास कार्य कराए?
जवाब: हमने कई प्रमुख सड़कों का निर्माण कराया, जैसे चीत से चौहट्टा मकनपुर तक 12 किलोमीटर मार्ग, सीर से जमरवा रोड, सेहरा से नरौली, मंडवा रोड से सेमराहा, हठगांव से टेकारी, शाहपुर से पट्टी रोड और गौती से एकैना मार्ग।
हर ग्राम सभा में हाईमास्ट लाइट लगवाई गई। महापुरुषों के नाम पर स्मृति द्वार बनवाए गए, जिनमें डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, मुलायम सिंह यादव, जनेश्वर मिश्र और मेरे पति स्व. मुन्ना लाल मौर्या के नाम शामिल हैं। सवाल: ऐसा कौन सा काम है जो अभी तक पूरा नहीं हो पाया?
जवाब: हमारे क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी है। हठगांव के सरकारी अस्पताल में आसपास के 50 गांवों के लोग इलाज के लिए आते हैं, लेकिन सुविधाएं पर्याप्त नहीं हैं, खासकर महिलाओं के लिए। डॉक्टर और संसाधनों की कमी के कारण मरीजों को जिला अस्पताल रेफर करना पड़ता है। हमने यहां टीन शेड, प्याऊ और बैठने की व्यवस्था कराई है।
इसके अलावा मेरा सपना है कि यहां एक मेडिकल कॉलेज बने, जहां बच्चों को पढ़ाई और इलाज दोनों की सुविधा मिल सके। सवाल: क्या इस बार भी आप टिकट की दावेदार हैं?
जवाब: टिकट का फैसला पार्टी नेतृत्व करता है। हाल ही में अखिलेश यादव जिले में आए थे और उन्होंने सहयोग की बात कही थी। वर्तमान विधायक होने के नाते मेरी दावेदारी तो बनती है। सवाल: क्या इस बार आपको टिकट मिलेगा?
जवाब: मुझे विश्वास है कि मेरे द्वारा कराए गए विकास कार्यों और जनता की मांग के आधार पर पार्टी मुझे फिर से मौका देगी।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *