DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का कार्य सभी को करना है: उपेन्द्र

भास्कर न्यूज| बांका बांका शहर चंद्रशेखर सिंह नगर भवन में रविवार को राष्ट्रीय लोक मोर्चा का सम्मान सह मिलन समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, सासाराम विधायक स्नेहलता कुशवाहा के साथ समारोह में पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गिरिश कुशवाहा ने किया, जबकि मंच का संचालन हिमांशु पटेल किया। उनके आगमन पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा एवं एनडीए घटक दल के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, बुके और अंग वस्त्र देकर जोरदार स्वागत किया। पूरा सभागार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपेंद्र कुशवाहा आदि के जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा। सम्मान सह मिलन समारोह को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि कुछ साथी गलतफहमी के कारण हमसे दूर हो गए थे, लेकिन अब वे फिर से हमारे साथ जुड़ गए हैं। उन्होंने इसे पार्टी के लिए सकारात्मक संकेत बताते हुए कहा कि बांका में आयोजित इस मिलन समारोह के माध्यम से लौटे सभी पुराने साथियों और नए कार्यकर्ताओं का वे दिल से स्वागत करते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी के सहयोग से राष्ट्रीय लोक मोर्चा इस जिले में एक बार फिर तेजी से आगे बढ़ेगा। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि पार्टी का विस्तार केवल बांका तक सीमित नहीं है, बल्कि बिहार के अन्य जिलों में भी संगठन तेजी से मजबूत हो रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य हम सभी को मिलकर करना है, ताकि आम लोगों को इन योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके। इस अवसर पर सासाराम की विधायिका स्नेहलता कुशवाहा ने भी समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वह पहली बार बांका आई हैं और यहां के लोगों से मिलकर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हुई है। उन्होंने बांका के लोगों को सरल, सहयोगी और अच्छे विचारों वाला बताया। स्नेहलता कुशवाहा ने कहा कि इस समारोह में जिन लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है, वे पहले भी हमारे साथ थे और अब पुनः राष्ट्रीय लोक मोर्चा में लौटे हैं। ऐसे सभी साथियों का उन्होंने हार्दिक स्वागत किया। राष्ट्रीय लोक मोर्चा का बांका में रविवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया, लेकिन शहर में लगाए गए पोस्टर से पार्टी की विधायक स्नेहलता कुशवाहा को ही गायब कर दिया गया था। जबकि वे कार्यक्रम मंच पर मौजूद थी। मालूम हो कि पोस्टर में बिहार सरकार के मंत्री सह उनके पुत्र दीपक प्रकाश को जगह दी गई थी, जो किसी भी सदन के सदस्य नहीं है, लेकिन विधायक सभा की सदस्य निर्वाचित होकर आई स्नेहलता कुशवाहा को ही नेताओं व कार्यकर्ताओं पोस्टर में जगह नहीं दिया। पोस्टर से गायब दिखी विधायक स्नेहलता कुशवाहा


https://ift.tt/LPxQwDu

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *