भास्कर न्यूज | अरवल सम्राट चौधरी को एक बार फिर नीतीश कुमार मंत्रिमंडल में उपमुख्यमंत्री बनने का अवसर मिला है। गुरुवार को उन्होंने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इसके साथ ही उन्हें गृह मंत्रालय का महत्वपूर्ण प्रभार भी सौंपा गया है। शपथ ग्रहण से पहले ही भाजपा ने उन्हें विधायक दल का नेता चुन लिया था, जिसके बाद उनके नाम पर मुहर लगी। गृह मंत्री का पदभार मिलने पर अरवल विधायक मनोज कुमार ने सम्राट चौधरी को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से पूरे राज्य में विकास की नई ऊर्जा पैदा होगी। भाजपा विधायक ने कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्य में कानून-व्यवस्था और मजबूत होगी तथा जिन विकास योजनाओं के काम अधूरे थे, उन्हें अब तेज़ी से पूरा किया जाएगा। विधायक मनोज कुमार ने कहा कि गृह मंत्रालय मिलने के बाद बिहार में अपराध और आपराधिक गतिविधियों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित होगी। उन्होंने भरोसा जताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन के मंत्र को सम्राट चौधरी और मजबूती देंगे। इससे राज्य में प्रशासनिक व्यवस्था और सुचारू होगी। उन्होंने यह भी कहा कि पिछली सरकार में जब सम्राट चौधरी को वित्त मंत्रालय मिला था, तब राज्य में कई महत्वपूर्ण विकासात्मक उपलब्धियाँ दर्ज की गई थीं। अरवल विधायक ने आशा व्यक्त की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में आने वाले वर्षों में बिहार तेज़ी से प्रगति करेगा।
https://ift.tt/FC0xBXM
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply