सिटी रिपोर्टर|शेखपुरा पुलिस अधीक्षक बलिराम कुमार चौधरी की अध्यक्षता में गुरुवार को कार्यालय में न्यायिक कार्यों की व्यापक समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में लोक अभियोजक, सभी विशेष लोक अभियोजक, मुख्य अभियोजक एवं अन्य अभियोजन पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में लंबित मामलों की अद्यतन स्थिति, अनुसंधान की गुणवत्ता, साक्ष्य संकलन, समयबद्ध आरोप पत्र दाखिल करने तथा न्यायालय में प्रभावी एवं सशक्त पैरवी सुनिश्चित करने के विषय पर विस्तृत समीक्षा की गई। विशेष रूप से अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (एससी/एसटी) अधिनियम से संबंधित मामलों की प्रगति का विश्लेषण करते हुए शीघ्र निष्पादन हेतु ठोस रणनीति अपनाने पर बल दिया गया। बैठक के संबंध में एससी/एसटी मामलों के विशेष लोक अभियोजक चंद्रमौली यादव ने बताया कि बैठक में गंभीर एवं संवेदनशील मामलों, विशेषकर हत्या एवं दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराधों में त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन, गवाहों की समय पर उपस्थिति तथा अभियोजन और पुलिस के बीच समन्वय को और अधिक सुदृढ़ करने का निर्णय लिया गया है। विशेष लोक अभियोजक चंद्रमौली यादव ने कहा कि बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि हत्या एवं दुष्कर्म के मामलों में त्वरित प्राथमिकता के आधार पर प्रभावी बहस सुनिश्चित की जाएगी तथा लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन हेतु स्पष्ट कार्ययोजना बनाकर नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा की जाएगी।
https://ift.tt/Z3FLAoG
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply