सहरसा में पुलिस सप्ताह का शुभारंभ नशा मुक्ति जागरूकता पैदल मार्च के साथ हुआ। 22 से 27 फरवरी तक चलने वाले इस आयोजन के तहत सैकड़ों पुलिस जवानों ने शहर में मार्च निकालकर आम लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। यह मार्च सहरसा पुलिस लाइन परिसर से शुरू हुआ और शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों से गुजरा। इस दौरान ट्रैफिक डीएसपी ओमप्रकाश, सहरसा पुलिस लाइन के डीएसपी ओमप्रकाश और सार्जेंट मेजर सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस लाइन के डीएसपी ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी तक मनाया जाएगा। इसी क्रम में पहले दिन नशा मुक्ति के खिलाफ जागरूकता मार्च निकाला गया। उन्होंने कहा कि समाज को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नशे से दूर रहकर अपने परिवार और समाज को सुरक्षित रखें। पुलिस सप्ताह के दौरान आगामी दिनों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें मैराथन दौड़, सांस्कृतिक कार्यक्रम और चित्रकला प्रतियोगिता जैसी गतिविधियां शामिल हैं। सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता फैलाना लक्ष्य इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना है। साथ ही, सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता फैलाना और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुटता का संदेश देना भी इसका लक्ष्य है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस सप्ताह के दौरान प्रतिदिन अलग-अलग विषयों पर कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जाएगा। नशा मुक्ति अभियान को लेकर पुलिस की यह पहल शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है।
https://ift.tt/u1GQ6Pr
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply