DniNews.Live

समाजवादी लोग ही लाएंगे समानता और समता-अतुल प्रधान:मेरठ में सरधना विधायक बोले- कल रैली नहीं 2027 में सरकार बनाने का होगा ऐलान

रविवार को दादरी में आयोजित होने वाली समाजवादी पार्टी की रैली को सफल बनाने के लिए सरधना विधायक अतुल प्रधान ने अपने आवास पर एक बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में समाजवादी पार्टी के तमाम जनप्रतिनिधि और सरधना विधानसभा क्षेत्र के लोग रहे। समानता और समता वापस लाना है उदेश्य
विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि भाजपा सरकार ने जो समानता और समता प्रदेश में छीनकर जातिगत और धार्मिक भेदभाव फैलाने का काम किया है उसको सिर्फ समाजवादी पार्टी ही वापस लेकर आ सकती ळै। इस जनसभा का उदेश्य भी यही है और इसी के लिए समाजवादी का हर एक कार्यकर्ता अपनी पूरी ताकत से इस रैली को सफल बनाने में जुटा है। 2027 के चुनाव का बजेगा बिगुल
उन्होंने कहा कि कल हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव दादरी से ही आगामी चुनाव का बिगुल बजाने जा रहे हैं। कल की जनसभा में यह आगाज होगा कि आगामी 2027 में प्रचंड बहुमत के साथ समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। स्कूल प्रकरण की जांच की अपील
अतुल प्रधान ने कहा कि सरधना में जो सेंट जोसफ स्कूल है उसमें भी कल कुछ लोगों ने एक संगठन का नाम लेकर स्कूल में घुसकर शंति व्यवस्था को खराब करने का काम किया है। मेरी विधानसभा का मामला है इसलिए मैंने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की है और मैं चाहता हूं कि ऐसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *