समस्तीपुर में आम के पेड़ से लटका हुआ युवक का शव मिला है। चचेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए 10 दिन पहले दिल्ली से घर आया था। मृतक की पहचान गंगा दास(28) के तौर पर हुई है। घटना रोसड़ा थाना क्षेत्र के सोनूपुर गांव की है। गंगा दास अपने माता-पिता, पत्नी और बच्चों के साथ दिल्ली में रहता था। बड़े भाई सूरज दास ने बताया शुक्रवार को बारात जानी थी। परिवार के लोगों के साथ बैठकर उसने भोज खाया। रात में हमलोगों को लगा कि वो भी बारात गया होगा, इसलिए खोजबीन नहीं की गई। लेकिन वो नहीं गया। सुबह ग्रामीणों से सूचना मिली कि आम गाछी से शव लटका हुआ है। भागते-भागते मौके पर पहुंचा। किसी ने मारकर उसे पेड़ से लटका दिया है। हमारा किसी से कोई विवाद नहीं है। पता नहीं क्या हुआ, ये जांच का विषय है। मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। आवेदन के आधार पर की जाएगी कार्रवाई ग्रामीणों की सूचना पर स्थानीय पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। शव को फंदे से नीचे उतारा। रोसड़ा थानाध्यक्ष लालबाबू कुमार ने बताया कि कागजी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। अभी तक लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवदेन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
https://ift.tt/DyrtT2a
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply