समस्तीपुर में डायन का आरोप लगाकर महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित के बयान पर सीमावर्ती जिला बेगूसराय के तीन भाइयो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मंसूरचक थाने के समसा वन फरपुरा सोहिलवारा निवासी शिव कुमार, रणधीर कुमार और शीत कुमार को आरोपी बनाया गया है। घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मंदा विजैया वार्ड-9 की है। पीड़िता पूनम देवी का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। थाने में दिए आवेदन में पीड़िता ने कहा कि रविवार को घर के पास खेत में काम करने के लिए जा रही थी। इस दौरान तीनों भाइयों ने घेर लिया। डायन बताते हुए लाठी-डंडे से मारपीट करने लगे। शोर मचाने पर पति पहुंचे। शिव कुमार ने देसी कट्टा लहराते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह पति के साथ जान बचाकर भागी। गंभीर हालत में पहले विभूतिपुर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जादू टोना करने का आरोप लगाया जानकारी के मुताबिक शिव कुमार का बेटा हमेशा बीमार रहता है। उसे शक है कि बच्चे पर पूनम ने ही जादू टोना कर दिया है। जिस कारण वह हमेशा बीमार रहता है। डॉक्टर के दिखाने के बाद भी ठीक नहीं हो रहा था। बाद में गांव के ही एक ओझा ने बताया कि उसे डायन ने जादू कर दिया है। दोनों के घरों के बीच की दूरी करीब 500 मीटर की होगी। आरोपियों का घर बेगूसराय, जबकि पीड़िता का घर समस्तीपुर जिले में पड़ता है। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस वहीं, इस संबंध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि महिला ने आवेदन दिया है। जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों का घर सीमावर्ती जिला बेगूसराय में है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
https://ift.tt/EGFLZwI
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply