समस्तीपुर में जमीन विवाद में 2 पाटीदार आपस में भिड़ गए। मारपीट पर 2 सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि चाचा और चचेरे भाइयों ने कुदाल से हमला किया है। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है। पहचान गावपुर वार्ड-12 निवासी मनोज कुमार मंजय (35) और संजय कुमार (20) के तौर पर हुई है। घटना उजियारपुर थाना क्षेत्र की है। मुझे बचाने के लिए भाई पहुंचा संजय ने बताया कि चाचा रूपनारायण सिंह से ढाई कट्ठा जमीन का विवाद है। कुछ दिन पहले जहर डालकर मेरे हिस्से की जमीन पर लगी गेहूं की फसल को बर्बाद कर दिया था। इस संबंध में थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। मक्का लगाने के लिए खेत में आड़ी बना रहा था। चाचा अपने दोनों बेटों के साथ खेत पर पहुंचे। आते ही मेरे से झगड़ा करने लगे। विरोध करने पर कुदाल से हमला कर दिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर मेरे भाई मनोज कुमार मंजय भी मौके पर पहुंचे। हमलावरों ने उन पर भी कुदाल से जानलेवा हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक सभी भाग निकले। ग्रामीणों ने गंभीर हालत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उजियारपुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद वहां से डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। सिर में गंभीर चोटें आई हैं। 5 से 6 टांके भी लगे हैं। छानबीन में जुटी पुलिस नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल से मारपीट में घायल लोगों के बारे में सूचना मिली है। जांच के लिए पुलिस पदाधिकारी हरी लाल यादव को भेजा गया है। फर्द बयान लिए जाने के बाद आवश्यक कार्रवाई के लिए उजियारपुर थाने को भेज दिया जाएगा।
https://ift.tt/DOxUmsr
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply