DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

समस्तीपुर में क्रेन का बूम टूटने से हादसा:नीचे दबने से मजदूर की मौत, एमपी का रहने वाला था; एक साल से काम कर रहा था

समस्तीपुर के डुमरी बिंदगामा गांव के पास सिक्स लेन निर्माण के दौरान अचानक क्रेन का बूम टूट गया। इसके नीचे दबने से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना मोहनपुर थाना क्षेत्र की है। मृतक अमृतलाल कोल(40) मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिला के नौगाई गांव का रहने वाला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। बीम ढालने का काम चल रहा था सहकर्मी अगनु कोल ने बताया कि हमालोग 10 लोग एक ही गांव से यहां काम करने आए हैं। करीब 1 साल से यहां काम कर रहे हैं। गुरुवार रात 12 से ज्यादा मजदूर बीम ढालने के लिए काम में जुटे हुए थे। इस दौरान अचानक क्रेन का बूम टूट गया। नीचे काम कर रहे अमृतलाल कोल के शरीर पर बूम गिर पड़ा। गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित घोषित कर दिया।
छानबीन में जुटी पुलिस वहीं, पटोरी के डीएसपी बीके मेधावी ने बताया कि हादसे में एक मजूदर की मौत हुई हैा इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। छानबीन की जा रही है।


https://ift.tt/ReWyImv

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *