DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

समस्तीपुर में कड़ाके की ठंड, 27 साल का रिकॉर्ड टूटा:अधिकतम-न्यूनतम तापमान में सिर्फ 3°C का अंतर, 9 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही पछिया हवा

समस्तीपुर जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड ने पिछले 27 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अधिकतम तापमान में इतनी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अंतर सिर्फ 3 डिग्री सेल्सियस रह गया है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय मौसम विभाग के अनुसार वर्ष 1998 के बाद पहली बार अधिकतम तापमान 13.9 और न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अब्दुल सत्तार ने बताया कि हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। यह स्थिति अभी अगले कुछ दिनों तक लगातार जारी रहेगी। तापमान में अभी और गिरावट दर्ज होने की संभावना है। ठंड का रिकॉर्ड जिले में कोल्ड डे जैसे हालात मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अब्दुल सत्तार ने कहा कि उत्तर पश्चिम भारत में सक्रिय मौसमी सिस्टम के प्रभाव में तापमान में गिरावट लगातार हो रही है हवा में नमी की मात्रा अधिक रहने व लगातार 9 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही पछुआ हवा चलने के कारण समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में ठंड बढ़ रही है वहीं जेट हवाओं के प्रभाव से कोल्ड डे की स्थिति बन गई है।


https://ift.tt/uNgjr8F

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *