समस्तीपुर में ई-रिक्शा शोरूम से शुक्रवार दे रात बैट्री चोरी करते हुए एक चोर को लोगों ने रंगे हाथ पकड लिया। 2 सदस्य मौके से फरार हो गए। हाथ-पैर बांधकर आरोपी की जमकर पिटाई कर दी, इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। गिरफ्तार चोर बीरबल यादव देवघर के मणिपुर गांव का रहने वाला। चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसमें 2 लोग बैट्री चुराते दिखाए दे रहे हैं। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रुदौली वार्ड-41 की है। दो लोगों को भागते देखा जानकारी के मुताबिक देर रात खटखट की आवाज पर कुंदन इंटरप्राइजेज के संचालक की नींद खुली। जब वह बाहर निकले तो दो चोरों को भागते हुए देखा। जबकि एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया। छानबीन के दौरान पता चला कि कई ई-रिक्शा से बैट्री गायब है। पकड़े गए चोर का लोगों ने हाथ-पैर बांध दिया। उसने बताना की पत्नी से विवाद हो गया था। गुस्से में घर छोड़कर यहां चला आया। रात करीब 11:00 बजे ट्रेन से समस्तीपुर पहुंचा था। एजेंसी के पास आकर सो गया। दो लोगों ने बैट्री चुराई है। जिसे भागते हुए देखा था। मेरा इस गिरोह से मतलब नहीं है। फरार चोरों की पहचान नहीं हो सकी है। जांच में जुटी पुलिस वहीं, इस संबंध में एएसपी संजय पांडे ने बताया कि चोरी के आरोप में एक युवक को लोगों ने पड़कर पुलिस के हवाले किया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी भी सामने आया है। जिसमें चोरी की तस्वीर कैद है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
https://ift.tt/qWw5PlA
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply