समस्तीपुर में अज्ञात वाहन ने राजमिस्त्री को रौंद दिया। इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक मदन राम(48) मिर्जापुर गांव के वार्ड नंबर-9 के रहने वाले थे। घटना ताजपुर थाना क्षेत्र की है। चचेरे भाई उमाशंकर राम ने बताया कि मदन राजमिस्त्री का काम करता था। बुधवार को काम खत्म करने के बाद बाइक से वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में पेट्रोल पंप के पास रूका। इस दौरान अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। गंभीर हालत में स्थानीय लोगों ने रेफरल अस्पताल पहुंचाया। वहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल भेज दिया। यहां से पटना रेफर कर दिया। इलाज के दौरान पटना में जान चली गई। इसके बाद वापस समस्तीपुर लौट आए। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव सौंप दिया। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस वहीं, इस संबंध में एएसपी संजय पांडे ने बताया कि सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है। हादसा किस वाहन से हुआ है, इसके बारे में अभी पता लगाया जा रहा है। पेट्रोल पंप के पास लगाए गए सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला जा रहा है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, छानबीन की जा रही है।
https://ift.tt/4cDmsNy
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply