DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

सबौर स्टेशन पर ट्रेन से गिरी महिला; मौत:भागलपुर में पति के साथ रिश्तेदार के घर जा रही थी, पैर फिसलने से हादसा

भागलपुर के सबौर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय एक महिला की मौत हो गई। यह घटना भागलपुर-साहेबगंज रेलखंड पर हुई। महिला अपने पति के साथ लोकल पैसेंजर ट्रेन में सवार हो रही थी, तभी उसका पैर फिसल गया। मृतका की पहचान खरीक थाना क्षेत्र निवासी 50 साल की रूणा देवी के रूप में हुई है, जो निरो यादव की पत्नी थीं। रूणा देवी अपने पति निरो यादव के साथ पीरपेंती में एक रिश्तेदार के घर जा रही थीं। वे दोनों लोकल पैसेंजर ट्रेन से यात्रा करने के लिए सबौर स्टेशन पहुंचे थे। ट्रेन के रुकने पर जब महिला चढ़ने लगी, तो अचानक उसका पैर फिसल गया। संतुलन बिगड़ने से वह ट्रेन के नीचे गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। पैर फिसलने के कारण हुआ हादसा हादसे की सूचना मिलते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल रेल पुलिस को जानकारी दी। रेल पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल महिला को भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद रूणा देवी को मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति निरो यादव ने बताया कि वे दोनों लंबे समय बाद अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि ट्रेन में चढ़ते समय भीड़ अधिक थी, जिसके कारण पैर फिसलने से यह हादसा हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। रेलवे पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


https://ift.tt/Cx4eM7Y

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *