DniNews.Live

सफलता के बाद अपनों के बीच भावुक हुए सिंगर वैभव:बोले-‘छोटे शहर का बच्चा जब बिलबोर्ड्स तक पहुँचता है, तो आँखों में आँसू आना लाजिमी है’

छोटे शहर के बड़े सपने जब हकीकत बनते हैं, तो उसकी गूँज सात समंदर पार तक सुनाई देती है। कानपुर के लाडले और इंडियन आइडल विनर वैभव गुप्ता ने बॉलीवुड में अपना पहला कदम मजबूती से रख दिया है। फिल्म ‘धुरंधर-2’ के गाने ‘मन अटकया’ के जरिए वैभव रातों-रात नेशनल क्रश और ग्लोबल सेंसेशन बन गए हैं। गुरुवार को अपने गृह नगर कानपुर पहुँचे वैभव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपनी सफलता का श्रेय शहरवासियों को दिया। उन्होंने भावुक होते हुए कहा,मैं इसी मिट्टी का बेटा हूँ और अपनी कामयाबी का जश्न सबसे पहले अपने लोगों के साथ मनाना चाहता था। बिलबोर्ड्स पर छाया ‘मन अटकया’, रणबीर कपूर भी हुए मुरीद वैभव गुप्ता ने बताया कि,उनका डेब्यू सॉन्ग ‘मन अटकया’ इस समय वैश्विक स्तर पर बिलबोर्ड्स चार्ट में अपनी जगह बना रहा है। फिल्म ‘धुरंधर-2’ के एल्बम लॉन्च का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि, जब वह सुपरस्टार रणबीर कपूर से मिले, तो रणबीर ने उनकी आवाज की जमकर तारीफ की। दो साल तक मुंबई की गलियों में अपनी आवाज तराशने के बाद जब रणबीर कपूर जैसे कलाकार आपकी पीठ थपथपाते हैं, तो सारा संघर्ष सफल लगने लगता है। रणवीर सिंह के साथ साझा किया स्टेज सफलता के सफर को याद करते हुए वैभव ने बताया कि फिल्म की सक्सेस पार्टी और स्क्रीनिंग में पूरी स्टार कास्ट मौजूद थी। उन्होंने कहा, मेरे लिए यह व्यक्तिगत जीत जैसी है कि मैंने एल्बम लॉन्च पर रणवीर सिंह के साथ स्टेज शेयर किया। ‘धुरंधर’ सिर्फ एक फिल्म नहीं है, यह ‘मूवी ऑफ द डिकेड’ है और इसका हिस्सा बनना मेरे लिए गर्व की बात है। कानपुर की बदलती छवि अब ‘पान’ नहीं, ‘टैलेंट’ की होती है बात जब वैभव से पूछा गया कि बॉलीवुड के बड़े सितारों के बीच कानपुर का क्या असर है, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया। वैभव ने कहा, पहले कानपुर का नाम आते ही लोग ‘पान’ की बात करते थे, लेकिन अब छवि बदल रही है। अब वहां लोग कानपुर के संगीत और टैलेंट की चर्चा करते हैं। मुंबई में लोग अब कानपुर को एक ‘हैप्पी सिटी’ के रूप में देखते हैं।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *