DniNews.Live

सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने अमित शाह को पत्र भेजा:उत्तम नगर में सुरक्षा और शांति बहाली की मांग, कहा- इजरायल-अमेरिका कत्लेआम को रोके

संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। उन्होंने ईरान-इजरायल युद्ध पर भी चिंता व्यक्त करते हुए विश्व शक्तियों से शांति बनाए रखने की अपील की। यह बात उन्होंने ईद की चांद रात पर एक इफ्तार पार्टी में कही। सांसद बर्क ने उत्तम नगर की घटना को ‘बेहद चिंताजनक’ बताया। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों द्वारा हथियार लहराकर प्रदर्शन किया गया, जिससे मुस्लिम समाज में भय का माहौल बना और कुछ लोग पलायन करने को मजबूर हुए। इस मामले को लेकर सांसद बर्क ने अन्य सांसदों के साथ मिलकर अमित शाह को पत्र लिखा है। उन्होंने मांग की है कि दिल्ली केंद्र शासित प्रदेश होने के कारण वहां की पुलिस गृह मंत्रालय के अधीन है, इसलिए सरकार को पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम करने चाहिए और माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। ईरान-इजरायल युद्ध पर चिंता जताते हुए बर्क ने कहा कि मौजूदा हालात गंभीर हैं और इस तरह के युद्ध से निर्दोष लोगों की जान जा रही है। उन्होंने विश्व की महाशक्तियों से अपनी ताकत का दुरुपयोग न करने और इजरायल-अमेरिका द्वारा हो रहे जानमाल के नुकसान को रोकने की अपील की। सांसद ने कहा कि उन्होंने पहले भी अमेरिका और इजरायल की नीतियों पर सवाल उठाए हैं। उनका मानना है कि किसी भी देश पर दबाव बनाकर या युद्ध थोपकर समस्याओं का समाधान नहीं निकाला जा सकता। उन्होंने युद्ध पर रोक लगाने, शांति कायम करने और दुनिया में अमन व भाईचारा बनाए रखने की अपील की, ताकि निर्दोष लोगों की जान बचाई जा सके।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *