DniNews.Live

सपा विधायक अखिलेश यादव बोले-बड़े काम सरकार में होते हैं:मुबारकपुर में निधि से सड़क-नाली और गरीबों का इलाज कराया, पार्टी 2027 में फिर मौका देगी


                 सपा विधायक अखिलेश यादव बोले-बड़े काम सरकार में होते हैं:मुबारकपुर में निधि से सड़क-नाली और गरीबों का इलाज कराया, पार्टी 2027 में फिर मौका देगी

सपा विधायक अखिलेश यादव बोले-बड़े काम सरकार में होते हैं:मुबारकपुर में निधि से सड़क-नाली और गरीबों का इलाज कराया, पार्टी 2027 में फिर मौका देगी

आजमगढ़ के मुबारकपुर से सपा विधायक अखिलेश यादव का कहना है कि उन्होंने अपने चार साल के कार्यकाल में क्षेत्र में नाले-नालियां, इंटरलॉकिंग और जरूरतमंदों के इलाज पर विशेष ध्यान दिया।उनका आरोप है कि वर्तमान सरकार में विकास कार्यों में भी पक्ष-विपक्ष देखा जा रहा है, जिससे बड़े काम नहीं हो पा रहे हैं। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने अपने कामकाज, अधूरे काम, आगे की योजनाओं और 2027 के चुनाव को लेकर खुलकर बात की। पढ़िए सवाल-जवाब… सवाल: पिछले 4 वर्ष के अपने कामकाज को आप 10 में से कितने नंबर देंगे? जवाब: आपने मेरे चार वर्ष के साथ आने वाले समय के बारे में भी जानने का प्रयास किया, यह अच्छी बात है। हाल ही में मेरे शपथ लेने के चार वर्ष पूरे हुए हैं। सबसे पहले हम अपने नेता अखिलेश यादव को धन्यवाद देते हैं, जिन्होंने हमें अवसर दिया। इसके साथ ही मुबारकपुर की जनता का आभार, जिनके आशीर्वाद से मैं विधायक हूं। जहां तक काम के नंबर देने का सवाल है, यह ठीक नहीं होगा। मैं अपने काम को अंक नहीं दूंगा। इसका निर्णय क्षेत्र की जनता करेगी। समाजवादी पार्टी की सरकार के समय, जब मैं विधायक नहीं था, तब भी क्षेत्र के विकास में मेरी रुचि रहती थी। अंक देना जनता का अधिकार है। सवाल: पिछले 4 वर्षों में सबसे बड़ा काम जो आपने कराया हो? जवाब: बड़े काम बड़े अवसर मिलने पर ही होते हैं। यदि मैं सरकार में होता तो और बड़े काम कर सकता था। मेरे मन में कई योजनाएं हैं, लेकिन सरकार में न होने के कारण वे पूरी नहीं हो पा रही हैं। विधायक निधि के माध्यम से गांवों में जरूरत के अनुसार सीसी सड़क, इंटरलॉकिंग, नाले-नालियों का निर्माण कराया गया। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों का इलाज कराया गया। बिजली के खंभे, तार और ट्रांसफार्मर की व्यवस्था भी कराई जाती रही है। यदि सरकार में होते तो और भी बड़े काम हो सकते थे। यह पहली ऐसी सरकार है जो निर्माण कार्यों में भी पक्ष और विपक्ष देखती है। सवाल: ऐसा कौन सा काम जिसे आप नहीं करा पाए हैं? जवाब: अपने विधानसभा क्षेत्र की कई योजनाएं मेरे मन में हैं। जैसे कोल ककरहटा का पुल, जो मुबारकपुर और सदर विधानसभा को जोड़ता है। इसके लिए हम और हमारे वरिष्ठ साथी दुर्गा प्रसाद यादव लगातार प्रयास कर रहे हैं कि इसके लिए धन मिल जाए। इस पुल के बनने से तमसा नदी पर सीधा संपर्क बनेगा, जो बहुत जरूरी है। इसके अलावा मैंने बजट सत्र में मुबारकपुर में 100 शैय्या अस्पताल की मांग उठाई थी। यहां की आबादी लगभग एक लाख है और हर साल गर्मी में कई तरह की बीमारियां फैलती हैं, जिससे लोगों की जान भी जाती है। खेल के क्षेत्र में युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए एक बड़े खेल मैदान की भी जरूरत है, जिसकी मांग की गई है। सठियाव से जहानागंज जाते समय रेलवे स्टेशन के पास ऊपर पुल की भी आवश्यकता है। सपा विधायक का कहना है कि 2027 में जब अखिलेश यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे, तब इन योजनाओं पर काम होगा। सवाल: क्या 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट के दावेदार हैं?
जवाब: 2027 का चुनाव लड़ना है या नहीं, यह मेरा निर्णय नहीं होता। यह राष्ट्रीय अध्यक्ष तय करते हैं और जनता आशीर्वाद देती है। मैं पार्टी के प्रति वफादार हूं, संगठन के कार्यक्रमों में जिम्मेदारी से काम करता हूं और जनता की सेवा करता हूं। मुझे उम्मीद है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी मुझे मौका देगी।


Sourse: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *