समाजवादी पार्टी ने ज्ञानपुर के कंसापुर स्थित जिला कार्यालय (लोहिया ट्रस्ट) में महान समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की 116वीं जयंती मनाई। इस अवसर पर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की शहादत को भी नमन किया गया। जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने डॉ. लोहिया को समाजवादी, समतामूलक सामाजिक न्याय का पक्षधर और अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने वाला नायक बताया। उन्होंने कहा कि डॉ. लोहिया स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी, प्रखर चिंतक और समाजवादी राजनेता थे। प्रदीप यादव ने आगे कहा कि डॉ. लोहिया ने निर्भीक और बेबाक होकर संपूर्ण आजादी तथा सामाजिक न्याय के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके सामाजिक न्याय के क्रांतिकारी समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव हृदय नारायण प्रजापति ने किया। इस अवसर पर संतोष यादव, केशनारायण यादव, शैलेश सिंह मंटू, सीएल सौरभ, कंचन सोनकर, कमला महतो, सुरेश साहू, डॉ. नेब्बुलाल यादव, सूबेदार विश्वकर्मा, राजन यादव, अखिलेश सोनकर, प्रमोद पाल, मनोज कनौजिया, जैनु पासी, अंकिता राजपूत, अयोध्या साहू, पंजलाल सरोज, लालजीत दुबे, मिल्लू यादव, दशरथ यादव, संदीप यादव और जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र कुमार मिश्र ‘पप्पू’ सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply