मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में गुरुवार को सम्राट अशोक की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने सम्राट अशोक के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि सम्राट अशोक मौर्य साम्राज्य के महान शासक थे। उन्होंने न केवल विशाल भारत पर शासन किया, बल्कि बौद्ध धर्म के प्रचार-प्रसार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कलिंग युद्ध के बाद अहिंसा और शांति का मार्ग अपनाया और समाज को सद्भाव, न्याय तथा सहिष्णुता का संदेश दिया। चौधरी ने आगे बताया कि सम्राट अशोक मौर्य वंश के तीसरे शासक थे। वे चंद्रगुप्त मौर्य के पौत्र और बिंदुसार के पुत्र थे। अशोक द्वारा स्थापित ‘धम्म’ नीति मानवता, करुणा और नैतिक मूल्यों पर आधारित थी, जो आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह पटेल, राजेश भारती, मुन्नी यादव, झल्लू यादव, सत्यप्रकाश यादव, वंदना गुप्ता, आकांक्षा यादव, राममिलन यादव, प्रिंस राव, आकाश यादव, विवेक कुशवाहा, रामराज यादव, अशोक यादव, बबलू शुक्ला, राजेंद्र यादव, राहुल यादव, अनिश खान, रवि सोनकर, वीरेंद्र यादव, रामजी यादव, सलीम बादशाह और संदेश यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने सम्राट अशोक के आदर्शों को अपनाने और समाज में शांति, भाईचारे एवं सद्भाव को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

Leave a Reply