गोरखपुर में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर महान चक्रवर्ती सम्राट अशोक मौर्य की जयंती श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव रामनाथ यादव ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत सम्राट अशोक के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इसके बाद उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके जीवन, संघर्ष और उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि सम्राट अशोक न केवल एक शक्तिशाली शासक थे, बल्कि वे एक ऐसे आदर्श राजा थे जिन्होंने अपने शासन को जनकल्याण और मानवता के सिद्धांतों पर आधारित किया। जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने अपने संबोधन में कहा कि सम्राट अशोक का जीवन हमें यह सिखाता है कि शक्ति का सही उपयोग समाज और देश के विकास के लिए होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कलिंग युद्ध के बाद अशोक ने जिस प्रकार हिंसा का मार्ग छोड़कर शांति, अहिंसा को अपनाया, वह पूरी दुनिया के लिए प्रेरणादायक है। उनके द्वारा अपनाए गए सिद्धांत आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने उस समय थे। कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सम्राट अशोक ने समाज में समानता, न्याय और करुणा का संदेश दिया। उन्होंने लोगों के कल्याण के लिए कई ऐतिहासिक कार्य किए, जिनमें धर्म प्रचार, सड़कों का निर्माण, वृक्षारोपण और जनहित की नीतियां शामिल हैं। उनके विचारों ने भारत ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व को प्रभावित किया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने सम्राट अशोक के आदर्शों—अहिंसा, करुणा, सत्य, न्याय और शांति- को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह श्रद्धा और प्रेरणा से भरा हुआ रहा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से बृजनाथ मौर्य, मैना भाई, राजेश भारती, राघवेंद्र तिवारी, राजू, अजय कन्नौजिया, भृगु नाथ निषाद, आशुतोष गुप्ता, विद्यासागर, पुजारी यादव, राजाराम बेलदार, छोटे लाल राजभर, रामप्रसाद शर्मा, फुलचंद विश्वकर्मा, संजय यादव, अमरजीत यादव, मुरारी लाल मौर्य, मनीष कमांडो, सुनील यादव, लालजी यादव, सुरेंद्र मौर्य, सच्चिदानंद यादव, अनुप यादव, बालेन्द्र यादव, मोहम्मद अली, रामसिंह, सर्वेश यादव, विशाल कुमार, सुनील यादव, धर्मेन्द्र मौर्य, भगवती सैनी, रिंकू विश्वकर्मा, आयुष यादव, रितेश मौर्य, सीताराम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply