हाथरस से समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और काफी कार्यकर्ता आज दादरी में आयोजित अखिलेश यादव की रैली में शामिल हुए। इस रैली को आगामी चुनावों के लिए संगठन को सक्रिय और मजबूत करने की रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है। इस रैली को लेकर हाथरस में भी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता तैयारी में लगे थे। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा, पूर्व एमएलसी जसवंत सिंह यादव, पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल, बृजमोहन राही, लल्लन बाबू, रामनारायण काके, पूर्व जिलाध्यक्ष भोला यादव, इंजीनियर राजकुमार दिवाकर, रवेंद्र सिंह, चिराग वार्ष्णेय, अभिषेक सिंह, चौधरी सतवीर सिंह, एडवोकेट राघवेंद्र सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बाबी यादव, सतेन्द्र यादव, नीतीश यादव, राहुल कुमार साकेत, प्रवीन बघेल, चौधरी सत्यवीर सिंह सहित काफी कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यकर्ताओं में खासा जोश और उत्साह देखा गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने बताया कि दादरी जाते समय पूरे रास्ते ‘2027 में बदलाव’ और समाजवादी पार्टी के समर्थन में नारे लगाए गए।

Leave a Reply