हरदोई के सनातन धर्म इंटर कॉलेज मे सोमवार को गृह परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया गया। गृह परीक्षा सहायक सर्वेश शुक्ल ने बताया कि इस वर्ष विभिन्न कक्षाओं के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
कक्षा 6, 7 और 8 में शत-प्रतिशत छात्रों ने सफलता प्राप्त की। कक्षा 9 का उत्तीर्ण प्रतिशत 95 प्रतिशत रहा। कक्षा 11 में मानविकी वर्ग का 90 प्रतिशत, व्यावसायिक वर्ग का 97 प्रतिशत और विज्ञान वर्ग का 94 प्रतिशत उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज किया गया।
कक्षा 6 में अभय प्रताप, कक्षा 7 में राज, कक्षा 8 में कृष्णा और कक्षा 9 में शौर्य अवस्थी, सक्षम मिश्रा, बालकृष्ण तथा अविरल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 11 में ओम दीक्षित, अन्नू पाल, अमन सिंह और गौरव मिश्रा अपनी-अपनी कक्षाओं में अव्वल रहे। प्रधानाचार्य दिवाकर ने इन मेधावी छात्रों को सम्मानित किया और सभी छात्रों को मिठाई वितरित की गई।
वरिष्ठ प्रवक्ता राजबीर सिंह ने छात्रों को अगली कक्षा में मन लगाकर पढ़ाई करने और भविष्य में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अनिल कुमार, हंसराज, मुकेश, नीलम, अभिनव, रोहित सिंह, राजेश सिंह, दीपक, वीरभानु सिंह यादव और हिमांशु सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे। सभी ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply