अररिया| डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर बुधवार को जिले भर के अधिकांश सरकारी स्कूलों में तिथि भोजन का आयोजन किया गया। कहीं पूरी,सब्जी खीर, कहीं चावल, दाल, सब्जी, पापड़, सलाद की व्यवस्था हुई। इसी कड़ी में फारबिसगंज प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय छुरछूरिया संकुल बसगड़ा रामपुर में विद्यालय के भूमिदाता विनोद कुमार सिंह की तरफ से तिथि भोजन कराया गया। इस कार्यक्रम में सराहनीय सहयोग देते हुए बच्चों के लिए विशेष पौष्टिक भोजन की व्यवस्था की। चेतना सत्र के दौरान बच्चों को डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद के जीवन, उनके संघर्ष और देश निर्माण में उनके योगदान पर विस्तृत जानकारी दी गई। भास्कर न्यूज| अररिया भारत के प्रथम राष्ट्रपति देश रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर उमवि धोकरिया में सोमवार को तिथि भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि एमडीएम डीपीओ रोहित कुमार चौरसिया, जिला समन्वयक सरोज कुमार तिवारी, आयोजनकर्ता रुपेश कुमार भगत और प्रधानाध्यापक अशोक कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अतिथियों का सम्मान बुके, अंगवस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर किया गया। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा स्वागत गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद केक काटकर डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनाई गई तथा उनके तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर डीपीओ रोहित कुमार चौरसिया ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि मध्याह्न भोजन योजना सरकार की महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य बच्चों के शारीरिक, मानसिक और सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि पौष्टिक भोजन मिलने से बच्चे स्वस्थ रहते हैं, नियमित विद्यालय आते हैं और पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रेरणा पाते हैं। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों से भी योजना के प्रभावी संचालन में सहयोग की अपील की। जिला समन्वयक सरोज कुमार तिवारी ने कहा कि सरकार बच्चों की शिक्षा और पोषण के लिए हर सुविधा दे रही है, इसलिए बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आकर मन लगाकर पढ़ना चाहिए। प्रधानाध्यापक अशोक कुमार चौधरी ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला।तिथि भोज में बच्चों को पूरी, खीर, बूंदिया, सब्जी और सलाद परोसा गया। कार्यक्रम में शिक्षक, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित थे।
https://ift.tt/p0tdQUI
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply