DniNews.Live

सदर तहसील निबंधन कार्यालय पर तालाबंदी:अधिवक्ताओं ने लगाया भेदभाव का आरोप,रामनवमी पर खोलने का किया विरोध

आगरा में रामनवमी पर सार्वजनिक अवकाश के दौरान निबंधन कार्यालय खोलने के निर्णय पर शुक्रवार को तूल पकड़ गया। तहसील बार एसोसिएशन सदर ने दोहरी नीति बताते हुए विरोध प्रदर्शन किया। तहसील में खुले कार्यालयों पर तालाबंदी की। इस दौरान सभी अधिवक्ता कार्य से व्रत रहे। इससे तहसील का कामकाज ठप रहा। इससे तहसील में आए लोगों को बिना कार्य कराए वापस लौटना पड़ा। अधिवक्ताओं ने निबंधन कार्यालय के खिलाफ भेदभाव का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं का कहना है कि 21 मार्च को ईद के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश के कारण निबंधन कार्यालय पूरी तरह बंद रखा गया था, लेकिन रामनवमी जैसे महापर्व पर विभाग को खोल दिया गया, जो कि एक धर्म के साथ दुर्व्यवहार है। अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया और कुछ खुले हुए कार्यालयों को तालाबंदी कर उन्हें बंद करा दिया। इससे शहर भर से आए लोगों का कामकाज ठप रहा और वे बिना कार्य किए वापस लौट गए। अधिवक्ता संगठन के अध्यक्ष व अन्य ने कहा कि यह भेदभावपूर्ण रवैया है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मांग की कि निबंधन कार्यालय को सभी त्योहारों पर समान रूप से बंद रखा जाए।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *