सिटी रिपोर्टर|शेखपुरा सदर अस्पताल शेखपुरा में मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिफ्ट लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके तहत आवश्यक तकनीकी जांच, नाप-तौल और सिविल कार्य तेज गति से किए जा रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन ने उम्मीद जताई है कि मार्च माह तक लिफ्ट को आम लोगों के लिए चालू कर दिया जाएगा। अस्पताल प्रबंधक धीरज कुमार ने बताया कि लिफ्ट स्थापना की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही मशीन इंस्टॉलेशन का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। यह निर्माण कार्य खनन विभाग के डीएमआर फंड से कराया जा रहा है। नई लिफ्ट की खासियत यह होगी कि इसमें स्ट्रेचर सहित मरीजों को ऊपर के फ्लोर तक ले जाया जा सकेगा। इससे गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और गंभीर रूप से बीमार मरीजों को काफी राहत मिलेगी। अभी तक ऊपरी मंजिल तक मरीजों को ले जाने में काफी कठिनाई होती थी। एसीएमओ डॉ अशोक कुमार सिंह के मुताबिक लिफ्ट लगाने से पहले सभी जरूरी तकनीकी प्रक्रियाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शेखपुरा सदर अस्पताल के साथ-साथ बरबीघा के रेफरल अस्पताल में भी लिफ्ट लगाने का काम शुरू किया गया है। दोनों अस्पतालों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं।
https://ift.tt/NXUuLb3
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply