भास्कर न्यूज | मधेपुरा मधेपुरा सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में अंधविश्वास का मामला सामने आया। डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मियों और सुरक्षा गार्डों की मौजूदगी में एक महिला मरीज का इलाज मोबाइल फोन के जरिए झाड़-फूंक कराकर किया गया। जानकारी के मुताबिक, सदर प्रखंड के तुलसीबाड़ी गांव की एक महिला को तबीयत बिगड़ने पर उसके परिजन शनिवार सुबह सदर अस्पताल लाए थे। भर्ती होने के बाद महिला लगातार चिल्ला रही थी और परिजन उसे संभालने में नाकाम हो रहे थे। इसी बीच, एक युवक वार्ड में आया और अपने मोबाइल फोन से किसी झाड़-फूंक करने वाले ओझा को कॉल मिलाया। इसके तुरंत बाद, महिला के परिजनों ने मोबाइल उसके कान के पास रख दिया और दूसरी ओर से ओझा मंत्रोच्चार करने लगा। करीब आधे घंटे तक अस्पताल के वार्ड में यह अजीबोगरीब घटनाक्रम चलता रहा। ओझा ने महिला को शांत करने के लिए कथित तौर पर कुछ मंत्र बोले और परिजनों से एक बोतल पानी लाने को कहा। बोतल का ढक्कन खोलकर मोबाइल को उसके मुंह पर रखा गया और फिर से मंत्रोच्चार हुआ। ओझा के निर्देश पर वही मंत्रों से अभिमंत्रित पानी महिला को पिला दिया गया। कुछ देर बाद महिला शांत हो गई, जिसके बाद स्वास्थ्यकर्मियों ने उसे स्लाइन चढ़ाया। डीएस डॉ. सचिन कुमार ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में आया है। मौजूद कर्मी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
https://ift.tt/t2e4QLu
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply