उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इसमें कौशांबी के पुलिस कप्तान भी बदल दिए गए हैं। मुजफ्फरनगर के पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत को अब कौशांबी का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। 44वीं वाहिनी पीएसी मेरठ का सेनानायक बनाया गया राज्य में कुल 27 आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण हुआ है। इनमें एक आईजी रैंक और 26 एसपी रैंक के अधिकारी शामिल हैं। इन तबादलों में 13 जिलों के पुलिस कप्तानों को भी बदला गया है। कौशांबी के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार को मेरठ भेजा गया है। उन्हें 44वीं वाहिनी पीएसी मेरठ का सेनानायक बनाया गया है। सत्यनारायण प्रजापत इससे पहले मुजफ्फरनगर में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे। उन्हें वहां से हटाकर कौशांबी की कमान सौंपी गई है। ये तबादले सोमवार देर शाम अचानक हुए, जिससे पुलिस प्रशासन में हलचल का माहौल रहा।

Leave a Reply