मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर थाना क्षेत्र में संधावली कट के पास बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे। मृतकों की पहचान लोहड्डा गांव निवासी नितिन और सुजड़ू निवासी ट्रैक्टर चालक सुहैल के रूप में हुई है। हादसे में लोहड्डा निवासी बाइक चालक प्रवीण गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल प्रवीण को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply