DniNews.Live

सड़क हादसे में घायल 7 साल की बच्ची की मौत:संतकबीर नगर में सड़क पार करते समय हादसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम

बस्ती जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में रविवार को एक सड़क हादसे में घायल सात वर्षीय बालिका की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना बीएमसीटी मार्ग स्थित उसरा शहीद चौराहे पर हुई थी। उसरा शहीद गांव निवासी आबिद अली की सात वर्षीय पुत्री फलक रविवार को सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान बस्ती से मेहदावल की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने फलक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सेमरियावां पहुंचाया। फलक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल बस्ती रेफर किया गया। वहां भी उसकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद उसे गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजा गया। गोरखपुर में इलाज के दौरान बालिका ने दम तोड़ दिया। फलक अपने माता-पिता की इकलौती बेटी थी और उसके तीन भाई हैं। इनमें 11 वर्षीय मोहम्मद शमीर, 4 वर्षीय मोहम्मद सायन और पांच माह का शाहबान शामिल हैं। फलक की मौत से परिवार और गांव में शोक का माहौल है। मां रहनुमा खातून और पिता आबिद अली गहरे सदमे में हैं।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *