DniNews.Live

सड़क हादसे में घायल दूसरे मजदूर की मौत:ट्रैक्टर-ऑटो टक्कर में 8 लोग हुए थे घायल, चीनी मिल में काम करते थे

सीतापुर के खैराबाद थाना क्षेत्र के रहीमाबाद इलाके में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक और घायल युवक की मौत हो गई है। गंभीर रूप से घायल दीपक पुत्र मुकेश ने शनिवार को ट्रॉमा सेंटर ले जाते समय दम तोड़ दिया। इससे पहले इसी हादसे में पकरिया निवासी 28 वर्षीय महेंद्र कुमार की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो चुकी थी। दो मजदूरों की मौत के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चालक समेत कुल 10 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। घायलों में से महेंद्र कुमार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था, जबकि दीपक की हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही उसने भी दम तोड़ दिया। बाकी बचे 8 घायलों का इलाज अभी भी गंभीर अवस्था में जारी है। जासभी घायल मजदूर रामगढ़ चीनी मिल में कार्यरत थे और शुक्रवार देर रात काम खत्म कर एक साथ ऑटो से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रहीमाबाद इलाके में सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, दो मजदूरों की मौत के बाद उनके परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *