DniNews.Live

सड़क किनारे मिला युवक, इलाज के दौरान मौत:फर्रुखाबाद में हलवाई का काम करता था मृतक, मंगलवार शाम घर से निकला था

फर्रुखाबाद जनपद के मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र में एक युवक सड़क किनारे अचेत अवस्था में मिला। उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बुधवार देर शाम युवक की शिनाख्त हो पाई। बुधवार को ग्राम झौंनी नगला के पास एक 45 वर्षीय व्यक्ति सड़क पर पड़ा हुआ था। पुलिस ने सूचना मिलने पर उसे तत्काल लोहिया अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, इलाज के दौरान उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। अस्पताल प्रशासन ने शव को मॉर्च्युरी में रखवा दिया और पुलिस को सूचित किया।
मृतक की पहचान नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर नैरोसा निवासी अन्नू के रूप में हुई है। वह हलवाई का कार्य करता था। परिजनों ने बुधवार देर शाम लोहिया अस्पताल पहुंचकर उसकी शिनाख्त की। परिजनों ने बताया कि अन्नू मंगलवार शाम को घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। उसकी तलाश की जा रही थी। बुधवार शाम को गांव के लोगों से अस्पताल से सूचना मिलने पर वे लोहिया अस्पताल पहुंचे। मृतक की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। उसकी 18 वर्षीय बेटी दुर्गा अपने चाचा के पास रहती है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *