DniNews.Live

संभल SP ने मेहंदी लगाकर दोस्तों संग डांस किया:बुआ से शगुन में 5 रुपए मांगे; आज जोधपुर में बरेली SP से शादी करेंगे

यूपी के चर्चित IPS अफसर केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा की आज यानी रविवार को शादी है। संभल SP केके बिश्नोई सुबह 10 बजे बारात लेकर राजस्थान के बाड़मेर से जोधपुर निकलेंगे। वहां बरेली SP अंशिका वर्मा से शादी के बंधन में बंधेंगे। शादी की थीम कृष्णांशिका (The krishnAnshika) रखी गई है। इससे पहले, शनिवार देर रात केके बिश्नोई की मेहंदी सेरेमनी बाड़मेर में और अंशिका की जोधपुर में हुई। केके बिश्नोई राजस्थानी गानों पर दोस्तों के साथ डांस करते नजर आए। उनके हाथों में मेहंदी लगी हुई थी। केके बिश्नोई की 27 मार्च को हुई हल्दी सेरमनी का एक वीडियो सामने आया है। इसमें बिश्नोई ने हल्दी लगा रहीं बुआ से शगुन में 5 रुपए मांगे। बुआ ने उन्हें 5 रुपए का नोट निकालकर दिया। इसके बाद बिश्नोई ने उन्हें 500 रुपए लौटाए। मेहंदी सेरेमनी की 2 तस्वीरें- केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा की शादी से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *