Breaking NewsPrayagraj NewsUP News

संभल सांसद बर्क बोले- विपक्ष का वोट न बंटे:बंगाल में ममता को समर्थन जरूरी, BJP को रोकना प्राथमिकता


                 संभल सांसद बर्क बोले- विपक्ष का वोट न बंटे:बंगाल में ममता को समर्थन जरूरी, BJP को रोकना प्राथमिकता

संभल सांसद बर्क बोले- विपक्ष का वोट न बंटे:बंगाल में ममता को समर्थन जरूरी, BJP को रोकना प्राथमिकता

संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने पश्चिम बंगाल की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि विपक्षी वोटों का बंटवारा नहीं होना चाहिए और सभी दलों को मिलकर भाजपा को रोकने पर ध्यान देना चाहिए। सोमवार को संभल के दीपा सराय स्थित अपने आवास पर बर्क ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में भाजपा सरकारों के चलते हालात बिगड़े हैं। भाजपा पर लगाए आरोप बर्क ने कहा कि लोगों के अधिकारों का हनन हुआ है, ज्यादतियां बढ़ी हैं, कानून-व्यवस्था कमजोर हुई है और संविधान की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में ‘इंडिया’ गठबंधन को मजबूत करना बेहद जरूरी है। विपक्षी वोटों का बिखराव भाजपा को फायदा पहुंचाता है, इसलिए एकजुटता ही सबसे बड़ी रणनीति होनी चाहिए। पश्चिम बंगाल का जिक्र करते हुए बर्क ने ममता बनर्जी का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी जनता के अधिकारों के लिए लड़ रही हैं और उनकी जीत जरूरी है। सांप्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए एकता जरूरी बर्क ने कहा कि मौजूदा हालात में सांप्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए विपक्ष को एकजुट होना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए वोटों का बंटवारा रोकना जरूरी है। उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पश्चिम बंगाल में अकेले चुनाव लड़ रही है, लेकिन इस समय ममता बनर्जी का मजबूत होना ज्यादा जरूरी है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *