DniNews.Live

संभल में हाईवे पर भीषण हादसा, तीन की मौत:अर्टिगा और टेंपो की टक्कर में कई घायल

संभल में आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर रविवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार अर्टिगा कार और टेंपो की टक्कर में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। यह घटना जनपद संभल की तहसील गुन्नौर के थाना धनारी क्षेत्र के गांव उधरनपुर के पास रविवार शाम करीब 6 बजे हुई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बहजोई ले जाया गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो और अर्टिगा दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *