Breaking NewsPrayagraj NewsUP News

संभल में हाईटेंशन लाइन से गेहूं की फसल जली:कई गांवों में 30 बीघा से अधिक फसल जलकर राख, किसानों को नुकसान


                 संभल में हाईटेंशन लाइन से गेहूं की फसल जली:कई गांवों में 30 बीघा से अधिक फसल जलकर राख, किसानों को नुकसान

संभल में हाईटेंशन लाइन से गेहूं की फसल जली:कई गांवों में 30 बीघा से अधिक फसल जलकर राख, किसानों को नुकसान

संभल जिले में हाईटेंशन बिजली लाइनों से निकली चिंगारी के कारण कई गांवों में गेहूं की खड़ी और कटी हुई फसल जलकर राख हो गई। इन घटनाओं में किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। जिले में तीन अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की सूचना मिली है। पहला मामला गुनौर तहसील के करिया खेड़ा गांव का है। यहां वीरेश और देवेंद्र नामक किसानों की 30 बीघा से अधिक गेहूं की फसल हाईटेंशन लाइन से गिरी चिंगारी की चपेट में आ गई। तेज धूप के कारण फसल सूखी हुई थी, जिससे आग तेजी से फैली। वीरेश की तीन बीघा और देवेंद्र की 10 बीघा फसल जल गई। इस घटना में लगभग सवा लाख रुपये के गेहूं का नुकसान होने का अनुमान है। दूसरी घटना पंवासा ब्लॉक के जंगल क्षेत्र में हुई। यहां भी बिजली की चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई। किसान गजराम प्रजापति ने बताया कि उनकी चार बीघा गेहूं की फसल खराब हो गई। उन्होंने पास के निजी नलकूप से पानी डालकर आग पर काबू पाया। तीसरा मामला चंदौसी तहसील के कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के खानपुरा गांव से सामने आया। यहां किसान संजीव की कटी हुई चार बीघा से अधिक गेहूं की फसल हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से जल गई। किसान संजीव के अनुसार, इस आगजनी से उन्हें लगभग 25,000 रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर लेखपाल जुनैद खान ने मौके पर पहुंचकर रिपोर्ट तैयार की और अधिकारियों को सौंपी। उन्होंने प्रभावित किसानों को नियमानुसार सरकारी मदद दिलाने का आश्वासन दिया है। वहीं, एसडीओ देहात मनोज कुमार ने बताया कि उन्हें इन घटनाओं की जानकारी नहीं है, लेकिन शिकायत मिलने पर पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *