Breaking News

संभल में स्कूल चलो अभियान की शुरूआत:तिलक लगाकर बच्चों का स्वागत, शिक्षामंत्री ने अधिकारियों को अशिक्षितों को लाने का दिया लक्ष्य


                 संभल में स्कूल चलो अभियान की शुरूआत:तिलक लगाकर बच्चों का स्वागत, शिक्षामंत्री ने अधिकारियों को अशिक्षितों को लाने का दिया लक्ष्य

संभल में स्कूल चलो अभियान की शुरूआत:तिलक लगाकर बच्चों का स्वागत, शिक्षामंत्री ने अधिकारियों को अशिक्षितों को लाने का दिया लक्ष्य

संभल में ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार की माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक चलेगा। शनिवार को जनपद संभल के जिला कलेक्ट्रेट बहजोई सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बनारस से शुरू किए गए ‘स्कूल चलो अभियान’ के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया।
इस अवसर पर प्रथम कक्षा में नामांकन कराने वाले बच्चों का शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी और जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने फूलमाला पहनाकर और पुष्प देकर स्वागत किया।पिन राघव जिला मंत्री, छोटू दिवाकर, CDO गोरखनाथ भट्ट, BSA अलका शर्मा, DIOS सर्वेश कुमार, DIO बृजेश कुमार समेत दर्जनों अधिकारी एवं अभिभावक, स्कूली छात्र-छात्राएं शामिल रहे। शिक्षामंत्री गुलाब देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री की हमेशा यह इच्छा रहती है कि शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के क्षेत्र में प्रदेश पीछे न रहे। उन्होंने बताया कि इसी के तहत ‘स्कूल चलो अभियान’ में बच्चों को सम्मानित किया गया, उनका आत्मविश्वास बढ़ाया गया और उन्हें तिलक लगाकर पुस्तकें दी गईं। मंत्री ने 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों के लिए कक्षा 8 के बाद 9वीं और 9वीं-10वीं के बाद 11वीं कक्षा में नामांकन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा में नामांकन में कमी नहीं आनी चाहिए और किसी भी गरीब परिवार का बच्चा पढ़ाई से वंचित नहीं रहना चाहिए। गुलाब देवी ने विशेष रूप से अशिक्षित परिवारों के बच्चों को विद्यालय तक लाने की व्यवस्था पर बल दिया और सभी शिक्षकों, बीएसए, डीआईओएस तथा अन्य अधिकारियों को बच्चों के नामांकन के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सभी की पढ़ाई सुचारू रूप से हो, क्योंकि ये बच्चे हमारे राष्ट्र की धरोहर हैं। इनके शिक्षित होने से ही प्रदेश और राष्ट्र शिक्षित होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री की शिक्षा संबंधी सोच और चिंतन के आधार पर इस कार्यक्रम को आयोजित करने की बात कही, जिसमें रैली निकालकर बच्चों का आत्मबल बढ़ाया गया और उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बीजेपी की जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनामिका यादव, पूर्व बीजेपी जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़गयावंशी, बहजोई पालिका अध्यक्ष राजेश शंकर राजू, विपिन राघव जिला मंत्री, छोटू दिवाकर, CDO गोरखनाथ भट्ट, BSA अलका शर्मा, DIOS सर्वेश कुमार, DIO बृजेश कुमार समेत दर्जनों अधिकारी एवं अभिभावक, स्कूली छात्र-छात्राएं शामिल रहे।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *