Monday, April 6, 2026
Latest:
Breaking News

संभल में सड़क हादसा, जीजा की मौत, साला घायल:ससुराल से लौटते समय स्कूटी को वाहन ने रौंदा, डेढ़ साल पहले शादी हुई, पत्नी गर्भवती


                 संभल में सड़क हादसा, जीजा की मौत, साला घायल:ससुराल से लौटते समय स्कूटी को वाहन ने रौंदा, डेढ़ साल पहले शादी हुई, पत्नी गर्भवती

संभल में सड़क हादसा, जीजा की मौत, साला घायल:ससुराल से लौटते समय स्कूटी को वाहन ने रौंदा, डेढ़ साल पहले शादी हुई, पत्नी गर्भवती

संभल के मुरादाबाद रोड पर रविवार रात एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साला गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक अपने साले के साथ ससुराल से लौट रहा था। संभल के थाना हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र की नगर पंचायत सिरसी कस्बा क्षेत्र के मुरादाबाद रोड पर रात करीब 8 बजे हुआ। पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार गाड़ी ने स्कूटी को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान 24 वर्षीय आकिब पुत्र कलीम निवासी नवाबखेल, सरायतरीन, थाना हयातनगर के रूप में हुई है। घायल साले का नाम अली पुत्र शिम्मू है, जो मुरादाबाद के करुला, थाना कटघर का रहने वाला है। दोनों घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय लाया गया, जहां डॉक्टरों ने आकिब को मृत घोषित कर दिया। अली को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे। आकिब की शादी डेढ़ साल पहले नमरा से हुई थी और उसकी पत्नी सात महीने की गर्भवती है। वह अपने छह भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसके परिवार में मां रुकसाना, भाई राशिद और सलीम, तथा बहनें रश्मि, निशा और सबा हैं। मृतक के बहनोई अतीक ने बताया कि आकिब अपने साले के साथ मुरादाबाद स्थित ससुराल से घर लौट रहा था। थाना प्रभारी सुधीर पंवार ने बताया कि सड़क हादसे की सूचना मिली है। एक युवक की मौत हुई है और दूसरा घायल है। परिजनों की शिकायत पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि टक्कर मारने वाले वाहन का पता चल सके। परिजनों ने फिलहाल पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है।


Source: Dainik Bhaskar via DNI News

Puri Khabar Yahan Padhein

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *