DniNews.Live

संभल में सड़क हादसा, एक मजदूर की मौत:आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मारी, चार घायल

संभल में आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर बुधवार रात एक सड़क हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना चंदौसी बायपास फ्लाईओवर के पास मोहम्मद गंज गांव के निकट रात करीब 9:30 बजे हुई। एक ट्रक ने पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हुआ। मृतक मजदूर की पहचान कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के बिचैटा गांव निवासी गौरव (पुत्र राजवीर) के रूप में हुई है। घायलों में बनियाठेर थाना क्षेत्र के देवरखेड़ा निवासी सूरज (50), कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के बिचैटा निवासी ओमपाल (25), बहादुर (55) और हरपाल (50) शामिल हैं। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदौसी में भर्ती कराया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही चंदौसी कोतवाली, बनियाठेर थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक ट्रैक्टर-ट्रॉली और डिवाइडर के ऊपर चढ़ गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में ट्रैक्टर सवार एक युवक की मौत हुई है और चार लोग घायल हुए हैं। शव का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी की जा रही है।

Source: Dainik Bhaskar via DNI News (Prayagraj)

Puri Khabar Yahan Padhein…

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *